फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   50 acre crop drowned in canal water

नहर की पटरी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
50 acre crop drowned in canal water
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक के हरखूमऊ गांव के समीप गेरांवा रजबहा से निकली माइनर की पटरी शुक्रवार देर रात कट गई। पटरी कटने से करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई वहीं पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई घंटे तक गांव से गुजरने वाले संपर्क मार्ग नाले की शक्ल में तब्दील रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर कटी पटरी को बांधा जा सका।
विज्ञापन

हरखूमऊ गांव के समीप से निकली गेरांवा रजबहा की माइनर की पटरी शुक्रवार रात नहर में तेज पानी आने के चलते कट गई। नहर में पानी अधिक होने के चलते करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी का बहाव तेज होने से सीवान में भरा पानी बाद में मेड़ों के ऊपर से होकर बगल के गांव में घुस गया। पानी सीवान व गांव को पार करते हुए गांव से गुजरने वाले संपर्क मार्ग को पार कर बहने लगा।
विज्ञापन

सुबह तक पाली जाने वाला संपर्क मार्ग नाले की शक्ल में तब्दील हो गया था। पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क की पटरी भी कई जगह से कटकर बहने लगी। ग्रामीणों को इसकी जानकारी सुबह हुई। लोग सीवान में पहुंचे तो हर तरफ पानी देख हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना नहर विभाग को दी। सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह माइनर की कटी पटरी बांधकर पानी का बहाव रोका। पंपिंग सेट की मदद से संपर्क मार्ग व गांव से पानी बाहर निकाला गया। पटरी बंधने व पानी निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इन किसानों की फसलें डूबीं
नहर की पटरी कटने से जिन किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं उनमें शोभनाथ, रधुनाथ, बासुदेव, राम अभिलाष, शिव बालक, रामबरन, राममिलन, देवनारायण व रामबहादुर समेत कई किसान शामिल हैं।

किसानों की सरसों, गेहूं समेत अन्य फसलों के पूरी तरह नष्ट होने की आशंका है। किसानों ने सिल्ट सफाई के नाम हुई गड़बड़ी से मानइर की पटरी कटने की बात कहते हुए विभागीय अफसरों पर सूचना देने के बावजूद गांव नहीं पहुंचने तथा उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed