फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   5 arrested

डकैती की योजना बना रहे पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 26 Feb 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
5 arrested
गौरीगंज (अमेठी)। डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश मंगलवार देर शाम जामो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास से मिली देशी पिस्टल व कारतूस जब्त करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा है। मंगलवार शाम प्रभारी निरीक्षक जामो रतन सिंह गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर ने संभई तिराहे पर कुछ अपराधियों के मौजूद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ ने घेराबंदी कर वहां मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में इनकी पहचान रायबरेली के थाना सलोन के गांव नायन निवासी अनुज सिंह, इसी गांव के निवासी यशवीर सिंह व पप्पू, खमरिया निवासी बृजेश सिंह व रतनपुर निवासी जय सिंह के रूप में हुई। इन लोगों ने डकैती डालने की बात स्वीकार की। तलाशी में इनके पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, एक स्टंप व एक डंडा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि इनमें से जय सिंह, अनुज सिंह व यशवीर के खिलाफ रायबरेली जिले के कई थाना क्षेत्र में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि ये लोग गैंग बनाकर डकैती व लूट की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed