फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   44 patients found serious, referred to CHC

Amethi News: गंभीर मिले 44 मरीज सीएचसी रेफर

Mon, 16 Dec 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
44 patients found serious, referred to CHC
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे 2442 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। वहीं गंभीर मिले 44 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। मेले में पात्रता सूची में दर्ज 39 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं मेले में एलटी समेत अन्य कर्मियों के नहीं होने से मरीजों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन




जिले के गौरीगंज सीएचसी क्षेत्र स्थित भटगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. मनीष जायसवाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में फार्मासिस्ट सीमा श्रीवास्तव, वार्ड बॉय सतीश कुमार, स्टाफ नर्स रेनू, एएनएम सुशीला, आशा संध्या सिंह, स्वीपर कम चौकीदार रोहित आदि मौजूद रहे। वहीं, आयुष चिकित्सक डॉ. शुभा सिंह, एलए दीप चंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद नहीं थीं। मेले में 11:58 बजे तक 16 मरीज पहुंचे थे, एक भी मरीज की जांच नहीं हुई।
विज्ञापन



मेले में आईं बस्तीदेई निवासी लक्खा देवी ने बताया कि साहब... शुगर से आराम नहीं मिल रहा है। खून की कमी आदि की समस्या बताई। चिकित्सक ने दवा दी। लक्खा देवी ने बताया कि आज जांच वाले साहब नहीं आए हैं, जांच नहीं हुई, सिर्फ दवा ही मिली। तुलसीपुर गांव निवासी कलहा देवी ने बताया कि शुगर बढ़ी हुई है। आराम नहीं मिल रहा है। जांच नहीं हुई सिर्फ दवा ही मिल पाई। ऐसे में जांच के लिए फिर आना पड़ेगा, नहीं तो बाहर जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तुलसीपुर निवासी रानी देवी ने बताया कि कई दिनों से पेट में दर्द है। चिकित्सक को दिखाया है। उन्होंने दवा लिखी है। लाल साहब का पुरवा निवासी राघव ने बताया कि मेले में वह पहली बार आए हैं। उन्हें कई दिनों पूर्व गंभीर चोट लग गई है। देशी इलाज कर रहे थे। इसके कारण उन्हें दर्द और बुखार की समस्या है। जांच तो नहीं हुई, लेकिन डाॅक्टर ने दवा लिखी है। इसके अलावा सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी।



वार्ड बॉय दे रहे दवा, अन्य कर्मी सेंक रहे थे धूप
गौरीगंज क्षेत्र के पीएचसी भटगवां पर आयोजित मेले में आशा बहू संध्या सिंह पर्चा बना रहीं थीं। चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे और वार्ड बॉय सतीश कुमार दवा वितरण काउंटर पर मरीजों को दवा बांट रहा था। वहीं एएनएम, स्टाफ नर्स आदि बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे। जैसे ही फार्मासिस्ट को जानकारी हुई, उसने अपने काउंटर पर पहुंचकर दवा वितरित करना शुरू कर दिया, लेकिन अन्य कर्मी बाहर ही बैठे रहे।



अनुपस्थिति मिले चिकित्सक व कर्मी का रोका वेतन
फुरसतगंज सीएचसी क्षेत्र स्थित ओदारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, एलटी अश्विनी मौर्य अनुपस्थित मिले। वहीं, फार्मासिस्ट एमपी चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले चिकित्सक व कर्मी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएमओ ने सफाई व्यवस्था, दवा की उपलब्धता देखी। मेले में आए मरीजों को स्वयं देखा और व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed