फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   40 corona infected found in Amethi

अमेठी में 40 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 16 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
40 corona infected found in Amethi
अमेठी। कोविड-19 संक्रमण जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार व शनिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के 40 नए मरीज मिले। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है। गठित टीमें रविवार को गांव की सीमा सील करते हुए क्षेत्र को संक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही बचाव कार्य में जुट गईं।
विज्ञापन

पांच मई से कोरोना संक्रमितों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन को शुक्रवार देर रात 12 तो शनिवार देर रात 28 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली। दोनों दिन की रिपोर्ट में 1,138 के निगेटिव मिले।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में मुसाफिरखाना, भादर, बहादुरपुर व जामो ब्लॉक के एक-एक, अमेठी व भेटुआ के दो-दो, सिंहपुर के आठ, गौरीगंज के 14, जगदीशपुर के छह व तिलोई ब्लॉक के चार लोग हैें। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित टीमें रविवार को गांव की सीमा सील करते हुए सैनिटाइजर छिड़काव, थर्मल स्क्रीनिंग व संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग कराने की जुट गईं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 794 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 522 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में दो की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 270 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed