फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   387 candidates skipped the TET on the last day.

Amethi News: आखिरी दिन 387 अभ्यर्थियों ने छोड़ा टीईटी

Sun, 05 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
387 candidates skipped the TET on the last day.
जीजीआईसी गौरीगंज में आयोजित परीक्षा के दौरान परिक्षा​र्थियों की हो रही आईरिस स्कैनिंग। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले के 12 केंद्रों पर शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हो गई। अंतिम दिन एक ही पाली में परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 4608 में से 4221 अभ्यर्थी शामिल हुए। 387 अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद कई केंद्रों से बाहर जाम लग गया।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। अभ्यर्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान करने के बाद सभी का बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन



तलाशी के दौरान मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर और अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही रखवा लिए गए थे। जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed