फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   38 on the border, 68 barriers built in the district

बॉर्डर पर 38, जिले में बनाए गए 68 बैरियर

Thu, 03 Feb 2022 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
38 on the border, 68 barriers built in the district
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही जिले में बनाए गए सभी 103 पुलिस बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। तैनात पुलिस कर्मी वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें जाने की अनुमति दे रहे हैं। हालांकि अब तक किसी भी स्थान से कोई भी प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। एसपी के निर्देश पर पिछले दिनों जिले के बॉर्डर पर कुल 38 तो जिले के भीतर 68 पुलिस बैरियर बनाए गए थे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सभी बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों की डिग्गी के साथ ही सवार लोगों की तो दोपहिया वाहनों की भी सघन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा जिले के भीतर संबंधित थाना प्रभारी भी अब अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। प्रभारी समेत थाने में तैनात उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के कस्बों व भीड़-भाड़ वाले इलाके में हर रोज चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इस दौरान पुलिस कर्मी वहां से गुजरने वाले सभी बड़े व छोटे वाहनों की तलाशी कर रहे हैं। संदिग्ध होने पर व्यक्तियों की भी तलाशी ली जा रही है। थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों की भी तलाश ली जा रही है जो मतदान प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बिंदु पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा प्रतिबद्ध है। कहा कि पुलिस हर बिंदु पर पैनी नजर रख रही है। कोशिश है कि जिले की सीमा में ऐसी कोई भी प्रतिबंधित वस्तु न आए जिससे मतदान प्रभावित हो। तलाशी के दौरान ब्लैक मनी व शराब समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मतदान प्रभावित करने को कोशिश करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed