फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   38 drinking water schemes will be reorganized

38 पेयजल योजनाओं का होगा पुनर्गठन

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
38 drinking water schemes will be reorganized
अमेठी। जिले के 12 ब्लॉकों में बनीं 38 पेयजल परियोजनाएं आंशिक व पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। इनके पुनर्गठन के लिए कार्यदायी संस्था नामित है लेकिन 10 माह बीतने पर भी सर्वेक्षण व डीपीआर तैयार करने का कार्य पूरी तरह शिथिल है। जिले के उच्चाधिकारियों की ओर से सर्वेक्षण व डीपीआर तैयार करने के संबंध में पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 80 और 90 के दशक में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने को लेकर निर्मित पानी की टंकियां आंशिक व पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। इनमें जिले की 12 ब्लॉकों की 38 पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। इसके के चलते लोगों को करोड़ों की लागत से बनी परियोजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन की ओर से सभी ब्लॉकों की पेयजल परियोजनाओं के पुनर्गठन के लिए गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड तथा रैमके इंफ्रास्ट्रक्चर को नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था नामित हुए करीब 10 माह बीत गए लेकिन अभी तक सर्वे व अन्य कार्य पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे एवं डीपीआर तैयार होने के बाद ही बंद पड़ी परियोजनाओं के पुनर्गठन का कार्य शुरू हो सकेगा। सर्वे एवं डीपीआर तैयार करने के संबंध में जल निगम विभाग एवं डीएम की ओर से संबंधित नामित कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया लेकिन हालात जस के तस बने हैं।

जल निगम के एक्सईएन डीपी सिंह ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन किया जाना है। नामित कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वे एवं डीपीआर तैयार किया जाना है। इसके संबंध में कई बार पत्राचार किया जा चुका है। उच्चाधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है। कार्य शिथिल पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed