फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   300 bags of urea were sold in one and a half hours

Amethi News: डेढ़ घंटे में बिक गई 300 बोरी यूरिया

Fri, 15 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
300 bags of urea were sold in one and a half hours
संग्रामपुर (अमेठी)। ब्लॉक मुख्यालय स्थित इफको केंद्र से बृहस्पतिवार को महज डेढ़ घंटे में 300 बोरी यूरिया बिक गई। अफरातफरी के बीच कुछ किसानों को 15 से 20 बोरी तक खाद मिली तो कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



मंगलवार शाम एक ट्रक पर 300 बोरी यूरिया इफको केंद्र संग्रामपुर के गोदाम में पहुंची थी। बुधवार को केंद्र बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही 10 बजे केंद्र खुला, किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि गोदाम के बाहर कहीं 10 से 12 तो कहीं 15 से 20 बोरी खाद लेकर किसान वाहन का इंतजार करते दिखे। कई किसान खाद खत्म होने के कारण मायूस लौट गए।
विज्ञापन



यूरिया न मिलने से नाराज किसान रवींद्र सिंह, अभयराज, दिनेश मिश्र ने आरोप लगाया कि केंद्र पर समय से सूचना नहीं दी जाती और बड़े किसानों को अधिक खाद दे दी जाती है, जबकि छोटे किसान खाली हाथ रह जाते हैं। केंद्र प्रभारी चमनलाल ने कहा कि यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ अधिक थी। कुछ ही देरी में केंद्र पर आई 300 बोरी यूरिया की बिक्री हुई है। यह भी कहा कि अगला स्टॉक मिलने पर किसानों को यूरिया का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed