फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   30 cattle with lumpy like symptoms found in one day

Amethi News: एक दिन में मिले लंपी जैसे लक्षण वाले 30 मवेशी

Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
30 cattle with lumpy like symptoms found in one day
अमेठी। जिले में रविवार को एक साथ लंपी स्किन डिजीज के 30 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इन मवेशियों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। अब तक कुल संदिग्ध मवेशियों की संख्या 48 पहुंच गई है। इन मवेशियों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रविवार को जिले भर में टीम की ओर से 1710 मवेशियों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन


जिले में लगातार लंपी वायरस के संदिग्ध मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार तक जिले में संदिग्ध 18 मवेशी लंपी स्किन डिजीज के पाए गए हैं तो रविवार को एक साथ 30 मवेशी संदिग्ध मिले हैं। पशु विभाग की टीम लगातार पशुओं में लंपी रोग के लक्षण पता लगाने में जुटी हुई है। सभी 28 अस्पतालों के स्टाफ को इसकी निगरानी के लिए लगा दिया गया है। अब तक गोआश्रय स्थलों के साथ ही अन्य पशुओं में 20 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 25 हजार वैक्सीन की मांग और की गई है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले लंपी स्किन डिजीज के संदिग्ध मवेशी
जिले के गौरीगंज, शाहगढ़, अमेठी, संग्रामपुर, भादर, बाजारशुकुल, जामो, जगदीशपुर, भेटुआ व मुसाफिरखाना में लंपी स्किन डिजीज के संदिग्ध मवेशी मिले हैं। वहीं सिंहपुर, बहादुरपुर व तिलोइ में कोई भी संदिग्ध केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे गए सैंपल
सीवीओ जेपी सिंह ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज के अब तक 48 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिन्हें आइसोलेट कर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इन मवेशियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिले की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed