फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 madrassas stuck in not recording details of girl students, notice

Amethi News: छात्राें का विवरण न दर्ज करने में फंसे 20 मदरसे, नोटिस

Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
20 madrassas stuck in not recording details of girl students, notice
गौरीगंज (अमेठी)। यू डायस पोर्टल पर छात्रों का विवरण अपलोड करने में लापरवाही पर जिले के 20 मदरसों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तीन दिन में विवरण अपलोड न करने पर मदरसे की मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में मान्यता प्राप्त 60 मदरसे संचालित हैं। इन्हें 15 जुलाई तक यू डायस पोर्टल पर विवरण फीड करना था। जिसमें मदरसे का संचालन करने वाली संस्था का नाम, पंजीकरण की स्थिति, भवन किराये पर या निजी, पेयजल, फर्नीचर, बिजली, शौचालय, छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षक की संख्या के साथ ही इनका पूरा विवरण आधार कार्ड के साथ फीड करना था। इसके अलावा मदरसों में लागू पाठ्यक्रम का विवरण देना था। लेकिन, 20 मदरसों ने जानकारी नहीं दी है। यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने वाले 20 मदरसों को तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि यू डायस पोर्टल पर शिक्षक, बच्चे और मदरसों का विवरण फीड करना था। 20 मदरसों ने डाटा फीड नहीं किया है। इन्हें तीन दिन का अवसर देते हुए नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में फीड न करने पर मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed