फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2.55 lakh rupees recovered during checking

चेकिंग के दौरान 2.55 लाख रुपये बरामद

Fri, 18 Feb 2022 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
2.55 lakh rupees recovered during checking
गौरीगंज (अमेठी)। चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंधित सामग्रियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग व तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार देर शाम व शुक्रवार को बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर 2.55 लाख रुपये बरामद हुए। उक्त लोगों द्वारा बरामद नगदी का कोई ब्यौरा नहीं दे पाने पर उसे जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन

जिला व पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में जुट गया है। पूरे जिले में चेकिंग व तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। दूसरे जिले की सीमाओं तथा जिले के भीतर बने सभी पुलिस बैरियर पूरी तरह से सक्रिय कर दिए गए हैं। इन बैरियरों पर नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ रात दिन चेकिंग करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले के भीतर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग व तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं। अब तक बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की गई है। बृहस्पतिवार देर शाम बाजार शुकुल एसओ निर्मल सिंह तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट अनूप कुमार वर्मा थाना क्षेत्र के कटरा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच आई एक केयूवी कार की तलाशी लेने पर एक लाख 50 हजार 300 रुपये बरामद हुए। पूछताछ पर कार सवार विक्रांत कौशल उक्त रुपये के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट नीरज प्रजापति थाने के उपनिरीक्षक राम विभू सिंह के साथ अयोध्या बॉर्डर पर स्थित गोमती नदी के रीछ घाट पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच आ रही एक पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली। पिकअप पर सवार जिला मुरादाबाद के भोजपुरी निवासी सद्दाम के कब्जे से एक लाख पांच हजार 200 रुपये बरामद हुए।

दोनों स्थानों से बरामद नकदी के बारे में वाहन सवारों द्वारा कोई ब्यौरा नहीं दिया जा सका। इसके बाद पुलिस ने फर्द तैयार कराते हुए बरामद नकदी को ट्रेजरी में जमा कराने के लिए भेज दिया। हर रोज बरामद हो रही नगदी से व्यवसाय करने वाले भी अब नकदी लेकर चलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed