फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   180 students have to wait for school unifrom

1.80 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
180 students have to wait for school unifrom
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को शैक्षिक सत्र 2021-22 में यूनिफॉर्म व बैग के लिए इंतजार करना होगा। जिले में संचालित 1,570 स्कूलों में पंजीकृत 1.80 लाख बच्चों को ड्रेस, बैग व जूता-मोजा वितरण के प्रस्ताव तैयार कर धनावंटन की मांग की है।
विज्ञापन

अब तक धनावंटन नहीं होने तथा शासनादेश जारी नहीं होने से वितरण में विलंब हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष क्रय कर वितरण के बजाए बच्चों के अभिभावकों के खातों में राशि का अंतरण आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 197 कंपोजिट, 1,139 प्राथमिक स्कूल और 234 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित किया जा रहा है। स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत दोपहर में भोजन के साथ पाठ्यपुस्तक, दो सेट ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा व स्कूल बैग का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2020-21 में 1,67,474 बच्चों को कोविड संक्रमण के दौरान डोर-टू-डोर वितरण किया गया था। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद 23 अगस्त से यूपीएस तो एक सितंबर से प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया।
शैक्षिक सत्र में पंजीकृत 1.80 लाख बच्चों के लिए 131 प्रकार की 12,55,082 पाठ्य पुस्तकों के साथ ड्रेस, बैग, जूता-मोजा व स्वेटर वितरित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर धनावंटन की मांग की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की मांग पर शासन ने अब तक 9,88,344 पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति की है जिसे विभाग नियमानुसार वितरित करने में जुटा है।
पाठ्य पुस्तक मिलने के बाद बच्चों को अभी ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूता-मोजा के लिए इंतजार करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डिमांड भेजे जाने के बावजूद अब तक न तो धनावंटन हुआ है और न ही कोई शासनादेश जारी हुआ है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता संजय मौर्य ने बताया कि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष क्रय कर वितरण के बजाए बच्चों के अभिभावकों के खाते में राशि अंतरण की संभावना है। शासन से आदेश मिलने के बाद नियमानुसार बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

जल्द होगा वितरण : बीएसए
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार पाठ्य पुस्तक वितरित की जा रही है। ड्रेस, जूता-मोजा व बैग वितरण संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद नियमानुसार बच्चों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed