फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   16929 new voters included in voter list

अनंतिम सूची में शामिल हुए 16,929 नए मतदाता

Tue, 01 Nov 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
16929 new voters included in voter list
गौरीगंज (अमेठी)। जिला निर्वाचन विभाग ने सोमवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया था। अनंतिम सूची का प्रकाशन होने के बाद चारों निकायों में बढ़े नए मतदाताओं के आंकड़े सामने आए हैं। जिले के चारों निकायों में कुल 16,929 मतदाताओं के नाम अनंतिम सूची में शामिल किए गए हैं जबकि विभिन्न कारणों से 8036 मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों के लोग पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए चुनावी मैदान में हैं। संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए घर-घर भ्रमण कर रहे हैं। वहीं निर्वाचन विभाग भी चुनाव की तिथियों की घोषणा होने से पहले सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन कर लोगों से दावे व आपत्तियां मांगीं गईं हैं। इसमें एक से 20 अक्तूबर तक चले घर-घर सर्वे विशेष अभियान के तहत जिले के चारों निकायों में 16,929 नए मतदाओं का नाम अनंतिम सूची में शामिल किया गया है। 844 मतदाताओं ने नाम में त्रुटियां होने का आवेदन किया था जिसे निर्वाचन विभाग ने दूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही चारों निकायों में 8036 को मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। जिसमें मृतक, दूसरे स्थान पर मतदाता होना आदि कारण दर्शाया गया है। अनंतिम सूची में सबसे ज्यादा 10,741 मतदाताओं के नाम विस्तारित क्षेत्र जायस नगर पालिका परिषद में जुड़े हुए हैं। जबकि मुसाफिरखाना नगर पंचायत में सबसे कम 653 नए मतदाता बने हैं।
वर्ष 2017 व 2022 में कुल मतदाताओं की संख्या
निकाय - 2017 - 2022 - नए मतदाता
गौरीगंज - 21,704 - 26,328 - 4624
जायस - 21,359 - 32,100 - 10,741
अमेठी - 10,032 - 11,943 - 911
मुसाफिरखाना - 6016 - 6,669 - 653
सात तक नाम बढ़ाने का आखिरी मौका
निर्वाचन विभाग ने अनंतिम सूची का प्रकाशन करते हुए गौरीगंज के 12, जायस के सात, अमेठी के छह व मुसाफिरखाना के पांच मतदान केंद्रों पर दावे व आपत्तियां मांगी हैं। यहां पहुंचकर लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल करने का यह आखिरी मौका होगा। सात नवंबर के बाद मिली आपत्तियों व दावों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची प्रकाशित करने की तैयारी की जाएगी।

उपलब्ध कराई गई सूची
स्थानीय निकाय प्रभारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची चारों निकायों के 30 मतदान केंद्रों पर कर्मचारी तैनात कर अवलोकन के लिए रखवाई गई है। अगर किसी को कोई अपत्ति व दावा करना है तो वह मतदान केंद्र पर पहुंचकर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed