फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,344 patients treated at the fair.

Amethi News: मेले में 1344 मरीजों का इलाज

Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
1,344 patients treated at the fair.
अमेठी के गोसाईगंज पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। बुखार, बदन दर्द, खांसी और पेट दर्द से परेशान मरीज रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उपचार कराने पहुंचे। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने 1344 मरीजों की जांच कर उपचार किया। गंभीर हालत में चार मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन


गोसाईगंज पीएचसी में सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। दोपहर 12:20 बजे डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. अशोक पांडेय ने मरीजों की जांच की। सरायहीरमती निवासी शारदा प्रसाद पांडेय ने बताया कि 15 दिन से पेट दर्द और गैस की समस्या है। बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। पूरे गांव निवासी श्यामा देवी ने बताया कि पांच दिनों से सीने में दर्द हो रहा है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला।
विज्ञापन



गोसाईगंज निवासी गुड्डा देवी ने बताया कि एक महीने से बुखार, सिर, बदन और कमर दर्द की समस्या बनी हुई है। दवा खाने पर कुछ समय के लिए आराम मिलता है, इसके बाद फिर बुखार और दर्द शुरू हो जाता है। कालू का पुरवा निवासी राजपाल तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार और बदन दर्द से परेशान हैं। जांच के बाद चिकित्सक ने दवा दी। चिकित्सकों ने मरीजों को सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed