फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1309 public complaints pending with 119 officers

119 अफसरों के पास लंबित 1,309 जन शिकायतें

Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
1309 public complaints pending with 119 officers
गौरीगंज (अमेठी)। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एडीएम ने पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान 119 अफसरों के साथ 1,309 जन शिकायतें लंबित मिलीं। शिकायतें लंबित होने पर एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर त्वरित निस्तारण के साथ जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शासन की ओर दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल संचालित कर निगरानी की जा रही है। फरवरी माह में शत प्रतिशत निस्तारण होने के बाद मार्च में भी समयबद्ध ढंग से शिकायतें निस्तारित करने के लिए मंगलवार को एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान 119 अधिकारियों के पास 1,309 जन शिकायतें लंबित मिलीं। शिकायतें लंबित व निस्तारण में लापरवाही सिद्ध होने पर एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में सभी तत्काल गुण-दोष के आधार पर पोर्टल पर लंबित शिकायत निस्तारित कर फरियादियों से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेकर जवाब देने का निर्देश दिया है।

शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा और भविष्य में पोर्टल पर शिकायतें लंबित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एडीएम की नोटिस सार्वजनिक होने के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed