{"_id":"65db8b7547dd3e84740232b4","slug":"126-children-took-the-examination-for-admission-in-atal-residential-school-amethi-news-c-96-1-ame1002-114247-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अटल आवासीय स्कूल में प्रवेश के लिए 126 बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अटल आवासीय स्कूल में प्रवेश के लिए 126 बच्चों ने दी परीक्षा
Mon, 26 Feb 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अटल आवासीय स्कूल प्रवेश चयन परीक्षा रविवार को गौरीगंज स्थित जीजीआईसी में ऑनलाइन निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 153 में से 126 बच्चे शामिल हुए। सीडीओ, एसडीएम, डीआईओएस व सहायक श्रमायुक्त ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
अयोध्या स्थित अटल आवासीय स्कूल में इंटर तक नि:शुल्क शिक्षा योजना के तहत रविवार को जीजीआईसी गौरीगंज में चयन परीक्षा हुई। मॉनीटरिंग सेल की कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा में कक्षा छह के लिए आवेदन करने वालों में से 73 और कक्षा नौ में 53 परीक्षार्थी शामिल हुए। कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों से मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण व भाषा परीक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कक्षा-9 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले बच्चों से अंग्रेजी, हिन्दी, गणित तथा विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सीडीओ सूरज पटेल, एसडीएम अभिनव कनौजिया व डीआईओएस रीता सिंह ने निरीक्षण किया। सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र पर मौजूद रहे।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि अयोध्या मंडल के सभी जिलों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। मूल्यांकन के बाद मेरिट के आधार पर बच्चों का चयन अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाते हुए इंटर तक नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी।