{"_id":"64b4354baa13399665088b76","slug":"11-donated-blood-on-the-birthday-of-former-minister-amethi-news-c-96-1-slko1003-1984-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर 11 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर 11 ने किया रक्तदान
Sun, 16 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। शहर के बाईपास स्थित गयादेई महाविद्यालय परिसर में रविवार को पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर महापद्मनंद आर्गनाईजेंशन के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर के बाईपास स्थित गयादेई महाविद्यालय परिसर में रविवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। सपा विधायक महराजी प्रजापति और अनुराग प्रजापति ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम अनुराग प्रजापति ने रक्तदान किया।
विधायक महराजी प्रजापति ने कहा कि गरीबों की सेवा और रक्तदान से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति, अरुण प्रजापति व घनश्याम शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महावीर कश्यप, रुदल यादव, श्रीनाथ यादव, राम चंद्र यादव, बलराम यादव, रमेश श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश दूबे, नीलम यादव, सरिता सिंह, रामशंकर प्रजापति, अंकिता प्रजापति ने संबोधित कर भाजपा पर हमला बोलते हुए उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम में विधायक ने बुजुर्गों, महिलाओं को अंगवस्त्र तथा मेधावी छात्राओं को सूट व साइकिल देकर सम्मानित किया गया। पौध रोपण के साथ बिरहा कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में शम्भू यादव, विशेश्वर पटेल, राम सुमेर चौहान, संतराम प्रजापति, अभिषेक मिश्र, अशोक यादव, हरी लाल प्रजापति, सरिता आदि मौजूद रहे।
इनसेट
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में विधायक अनुराग प्रजापति, प्रिंस श्रीवास्तव, मो. तौफीक, मुकेश शर्मा, बृजेश कुमार यादव, विजय कुमार, बबलू यादव, किशन विश्वकर्मा, जितेंद्र पांडेय, प्रमोद शर्मा, चंदन प्रजापति समेत 11 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मौजूद संजय गांधी अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. साहिल मुराद, शैलेंद्र सिंह, सुधाकर उपाध्याय, तेज बहादुर, पूर्णेंद्रु ओझा की टीम ने ब्लड निकालने तो संगठन के अध्यक्ष राजमणि शर्मा, शिवदयाल शर्मा, सूर्यनारायण शर्मा, श्रीकांत शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, उदय राज शर्मा पुष्पा शर्मा ने सहयोग किया।