फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,078 teacher-voters will cast their votes at nine centers.

Amethi News: नौ केंद्रों पर 1078 शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट

Sun, 27 Sep 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
1,078 teacher-voters will cast their votes at nine centers.
अमेठी सिटी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 अक्तूबर को नौ मतदान केंद्रों पर 1078 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किए हैं।
विज्ञापन


कार्मिक व्यवस्था के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी और जिला विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी बनाया गया है। यातायात के लिए एआरटीओ, ईंधन के लिए जिला पूर्ति अधिकारी तथा निर्वाचन सामग्री और मतपत्र व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को प्रभारी बनाया गया है। मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी और जिला सूचना अधिकारी को मिली है। मतदान केंद्रों में क्षेत्र पंचायत कार्यालय जगदीशपुर, जामों, मुसाफिरखाना, भादर, सिंहपुर और बहादुरपुर, तहसील कार्यालय गौरीगंज व अमेठी तथा सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed