{"_id":"65ce7275302f2cc8770b0869","slug":"104-entrepreneurs-will-be-involved-to-speed-up-the-industrial-sector-amethi-news-c-96-1-brp1002-113686-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र में रफ्तार के लिए 104 उद्यमी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र में रफ्तार के लिए 104 उद्यमी होंगे शामिल
Fri, 16 Feb 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। इन्वेस्टर्स समिट के बाद जिला स्तर पर 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। जिला स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में होने वाले आयोजन में 104 उद्यमियों की सहभागिता को लेकर विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए अन्य विभागों के अधिकारियों को इसके लिए लगाया जा रहा है।उपायुक्त उद्योग दिनेश चौरसिया ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में दस करोड़ से कम निवेश वाले उद्यमी प्रतिभाग करेंगे। इसमें पशुपालन से जुड़े 52, सहकारिता के एक, डेयरी विभाग के 5, वन के दो, बागवानी के दस, यूपीसीडा के 16 व सूक्ष्म लघु एवं माध्यम विभाग के 18 निवेशक शामिल है। इसके अतिरिक्त इससे अधिक का निवेश करने वाले उद्यमी लखनऊ जाएंगे। बताया कि जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।
बताया कि कार्यक्रम मेंं निवेशकों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन
बताया कि कार्यक्रम मेंं निवेशकों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिम्मेदारी दे दी गई है।