फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   102 kits of medicines provided to election office

Amethi News: चुनाव कार्यालय को मुहैया कराई दवाओं की 102 किट

Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
102 kits of medicines provided to election office
किट तैयार करते हुए।
गौरीगंज (अमेठी)। चुनाव कार्यालय की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक दवाओं की 102 किट मुहैया करा दी गई है। यह किट पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को मतदान के दौरान पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दवाएं भी मुहैया कराना है। आयोग के निर्देश पर चुनाव कार्यालय की ओर से सीएमओ को पत्र भेजकर 85 बूथ के अलावा 17 अतिरिक्त किट समेत कुल 102 किट की मांग की गई थी। सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने ड्रग वेयर हाउस प्रभारी डॉ. राजीव सौरभ को किट तैयार कराने को कहा था।
विज्ञापन

ड्रग बेयर हाउस पर तैयार किट में बुखार, दर्द, दस्त, उल्टी, जुखाम, एलर्जी, खांसी, गैस, पेट दर्द की 20-20 गोली रखी गई है। इसी तरह चोट लगने पर एक पीस मलहम, एक आई ड्रॉप, पांच ओआरएस पाउडर, दो रोल बैंडेज, चार पीस ट्रिपल लेयर मास्क तथा 500 एमएल के दो बोतल हैंड सैनिटाइजर रखा गया है। इसी तरह 17 अतिरिक्त किट में मास्क व सैनिटाइजर को छोड़ सभी दवाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय की मांग के अनुरूप, बृहस्पतिवार को ड्रग वेयर हाउस से तैयार किट भेजवा दी गई। यह किट बूथवार तैयार किए जा रहे पोलिंग पार्टियों के थैले में रखी जापएगी। डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि मांग के अनुरूप किट मुहैया करा दी गई है। दूसरे जनपद में चुनाव कराने गई पुलिस फोर्स को भी दवाओं की किट दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed