फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   10 poorest families will be identified in gram panchayats

ग्राम पंचायतों में चिन्हित होंगे दस निर्धनतम परिवार

Wed, 22 Apr 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
10 poorest families will be identified in gram panchayats
अमेठी। लॉकडाउन के दौरान मनरेगा के तहत निर्धनतम परिवार को रोजगार देकर उनकी आर्थिक परेशानी दूर की जाएगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन से प्रत्येक ग्राम पंचायत के दस निर्धनतम परिवारों की सूची 20 अप्रैल तक तलब की है। सचिव का पत्र मिलने के बाद उपायुक्त मनरेगा ने बीडीओ को रोजगार सेवक की मदद से निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित कर कार्यालय में देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए तीन मई तक घोषित लॉकडाउन के दौरान लोगों की आर्थिक परेशानी दूर करने की कोशिश में जुटी प्रदेश सरकार ने पहले चरण में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के दस निर्धनतम परिवार को आच्छादित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके, इसके लिए प्रमुख सचिव ने 20 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के दस निर्धनतम परिवारों की सूची तलब की है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद उपायुक्त मनरेगा मीनाक्षी ने सभी बीडीओ को रोजगार सेवक के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों से निर्धनतम परिवार (नाम, पिता का नाम, विवाहित/अविवाहित, मोबाइल नंबर, वार्षिक आय, श्रेणी विधवा, दिव्यांग, अनुसूचित जाति/जनजाति, जॉब कार्ड की उपलब्धता) समेत रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से प्रेषित करते हुए हार्डकॉपी कार्यालय में जमा करने को कहा है। उपायुक्त मनरेगा ने वांछित सूचना समय सीमा में नहीं मिलने पर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed