{"_id":"5ece90b18ebc3e90343d6ba8","slug":"1-769-migrant-workers-arrived-in-amethi-by-two-trains-amethi-news-lko5233317164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों से अमेठी आए 1,769 प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों से अमेठी आए 1,769 प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दो स्पेशल श्रमिक ट्रेनें प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंचीं। पहली ट्रेन लुधियाना से चलकर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तो दूसरी 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। दोनों ट्रेनों से कुल 1,769 यात्री आए। जिनमें 1,261 यात्री अमेठी जिले के विभिन्न ब्लॉकों के रहने वाले थे तथा शेष अन्य जनपदों के यात्री शामिल रहे।
एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीओ पीयूषकांत, तहसीलदार घनश्याम भारतीय की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ जरूरी सूचनाएं अंकित कीं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को लंच पैकेट व पानी की बोतल देते हुए परिवहन विभाग के विभिन्न डिपो की आरक्षित 47 बसों द्वारा राजस्व कर्मियों व पुलिसकर्मियों के साथ उनके गृह जिलों के लिए भेजा गया।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आ रहे श्रमिकों के भोजन एवं पानी का प्रबंध लगातार भाजपा नेता राजेश अग्रहरि की ओर से कराया जा रहा है। राजेश ने कहा कि उनका यह अभियान कोविड-19 की समाप्ति तक चलता रहेगा।