{"_id":"6ac28888288f7e7313013f29","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-noose-in-a-tin-shed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166283-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टिन शेड में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टिन शेड में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
.विनय वर्मा (फाइल फोटो)
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के सेनपुर बाजार के निकट स्थित क्रेशर के टिन शेड में रस्सी के सहारे रविवार को विनय वर्मा (28) का शव संदिग्ध अवस्था लटका मिला।
तकिया कानूनगो निवासी जितेंद्र के मुताबिक उनके भतीजे विनय शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर से सेनपुर मिझौड़ा मार्ग पर स्थित क्रेशर पर टहलने गए थे। इसके बाद परिजन सो गए। रविवार सुबह जब क्रेशर की सफाई करने मजदूर पहुंचे तो उन्होंने विनय का शव टिन शेड में रस्सी के फंदे से लटका देखा। इसकी खबर आसपास के लोगों और परिजनों के साथ ही डायल 112 को दी।
पुलिस की मौजूदगी में नीचे उतरने के बाद सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। मृतक अविवाहित थे। बेटे की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। विनय दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई विशाल वर्मा कासगंज में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। (संवाद)