{"_id":"60a1579f8ebc3e13ce5c8c0e","slug":"youth-was-beaten-in-firing-firing-ambedkar-nagar-news-lko5783137144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन
टांडा। अलीगंज थाना क्षेत्र के तलवापार मोहल्ले में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने असहलों आदि से लैस होकर एक युवक के घर धावा बोल दिया। घर पर मौजूद युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी और दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के तलवापार मोहल्ला निवासी इब्राहिम शनिवार देर रात अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच तीन युवक बांका तथा अवैध असलहा लेकर मौके पर आ पहुंचे। इब्राहिम के घर से निकलते ही आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। किसी तरह जान बचाकर इब्राहिम घर में जा छिपा। इस पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की।
घटना में इब्राहिम को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर निवासी ताहिर उर्फ बड़का, तलवापार निवासी ताहेदुल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरीद मौके से भाग निकला। अलीगंज थाना प्रभारी यसवंत यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रंगदारी मांगने का काम करते हैं। पीड़ित युवक से उनकी पुरानी रंजिश भी है। बताया कि दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग की थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी है।