{"_id":"6aac31a0f94e3d14670fd773","slug":"chos-camping-at-the-cmo-office-for-eight-days-wait-for-honorarium-continues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-165099-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आठ दिन से सीएमओ दफ्तर पर डटे सीएचओ, मानदेय का इंतजार खत्म नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आठ दिन से सीएमओ दफ्तर पर डटे सीएचओ, मानदेय का इंतजार खत्म नहीं
Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का धरना बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। जिले के 252 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सीएचओ एक सप्ताह से सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं।
उनका कहना है कि अधिकारियों के सामने कई बार मांग रखे जाने के बावजूद अभी तक भुगतान को लेकर समाधान नहीं हुआ है। संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुंतल ने कहा कि मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
सभी स्तरों पर अपनी समस्याएं रखी जा चुकी हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात सीएचओ, ट्रेंड्स नर्स एसोसिएशन यूपी और सीएचओ वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएचओ का कहना है कि मानदेय लंबित होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. रामानंद ने बताया कि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। सीएचओ को काम पर लौटने के लिए समझाया जा रहा है।