{"_id":"13349ef80c21b40e2a7a1901fb96770d","slug":"youth-sinked-in-river-saryu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में डूबा किशोर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव निवासी शेरबहादुर यादव (17) पुत्र रामसकल यादव रविवार सुबह दोस्तों के साथ सरयू नदी के चहोड़ाघाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिर गया और नदी में डूबने लगा।
विज्ञापन
उसे डूबता देख दोस्तों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। गुहार सुनकर इर्दगिर्द खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब तक वह डूब गया। कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगाई और उसकी तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी रोते बिलखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बीच एसडीएम आलापुर महेंद्र व एसओ सुधांशु चौधरी भी पुलिस बल के साथ वहां आ गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी। टांडा से गोताखोरों को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद घटना स्थल से करीब100 मीटर की दूर उसका शव पाया गया।
विज्ञापन