फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth should learn from the ideals of Savitri Bai

सावित्री बाई के आदर्शों से सीख लें युवा

Sun, 03 Jan 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth should learn from the ideals of Savitri Bai
अंबेडकरनगर। महान समाज सुधारक व महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले को रविवार को उनकी जयंती मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया। कहा कि समाज सुधार में उनके द्वारा किए गए प्रयासों को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित कर एक नई दिशा दी थी। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया। कहा कि इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री ने संविधान में संशोधन कर पंथ निरपेक्ष शब्द को जोड़ा था। इससे देश में आपसी भाईचारे को मजबूती मिली, और देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज सुधार व महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने में सावित्री बाई फुले के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी से ही देश का समुचित विकास सुनिश्चित होगा। सावित्रीबाई ने इसकी नींव डालने का काम किया था। कार्यकर्ताओं ने जयंती मौके पर सावित्रीबाई फुले को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया। कहा कि आज के ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री ने संविधान में संशोधन कर समाजवादी व पंथ निरपेक्ष शब्द को जोड़कर सर्व समाज को मूलधारा में जोड़ा था।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी डॉ विजयशंकर तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, कलीमुद्दीन, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ आरपी कौशल, सुखीलाल वर्मा, गुलाम रसूल छोटू आदि ने सावित्री बाई फुले व पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों को याद कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर अमित कुमार यादव, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कृष्णकांत दुबे, अमरेश प्रधान, जगदीश गौतम, कमरूद्दीन, सलाहुद्दीन, मोहम्मद जीशान, दीनानाथ यादव, मोहम्मद अकबर, दानिश अंसारी व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed