{"_id":"60ec82968ebc3ec3b05505d1","slug":"youth-should-develop-the-country-by-getting-better-education-ambedkar-nagar-news-lko586647921","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक बेहतर शिक्षा ग्रहण कर देश का करें विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक बेहतर शिक्षा ग्रहण कर देश का करें विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। युवाओं को सद्मार्ग पर चलकर समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। ब्राह्मण समाज को शिक्षा के साथ-साथ अपने वैदिक सनातन को भी अपनाना होगा। सनातन संस्कृति में ही जीवन का मूल है। युवाओं को समाज की बेहतरी के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है। यह बातें रविवार को रमाशंकर प्रभा महाविद्यालय सुखारीगंज में आयोजित ब्राह्मण युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता पं. अमर त्रिपाठी ने कहीं।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने ब्राह्मण समाज के युवाओं से बेहतर शिक्षा व संस्कार ग्रहण कर समाज व देश की तरक्की के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि समाज के युवाओं को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। युवाओं को सभी क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की आवश्यकता है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति पर भी ध्यान देना होगा। यदि हम अपनी वैदिक सभ्यता व संस्कृति को भूल जाएंगे तो हमारा समूल नाश हो जाएगा।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव आशुतोष शुक्ल ने भी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि हमें अपने हक व सम्मान के लिए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें राजनीतिक पार्टियों के वोट बैंक बनने की जरूरत नहीं है। सभी पार्टियां ब्राह्मण समाज को सिर्फ वोट बैंक समझती हैं। इसके चलते ही आज ब्राह्मण समाज स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। समाज के गरीबों, पीड़ितों व शोषितों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता अयोध्या से आए संत महादेव महाराज, संत आशुतोष महाराज ने कहा कि मौजूदा सरकार में तेजी से ब्राह्मणों का उत्पीड़न बढ़ा है। कई ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है। ब्राह्मण समाज को जागने का वक्त आ गया है। इस मौके पर उमेश त्रिपाठी, संजय पाठक, नवीन तिवारी, रमेश तिवारी, कुलदीप, नरोत्तम दुबे, सत्येंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।