{"_id":"64b18e9b382a79b4c4087719","slug":"youth-serious-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-244-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, युवक गंभीर
Fri, 14 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। शराब पीने के लिए पैसा न देने पर एक युवक पर दो लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में युवक का सिर फट गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। है।
यह घटना अहिरौली क्षेत्र के गौरा बसंतपुर मजरे कुर्मी डीहा निवासी अमित कुमार के साथ हुई। पुलिस को दी गई तहरीर में अमित का कहना है कि बृहस्पतिवार को गांव के दो लोग उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। उसने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में अमित का सिर फट गया। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया। पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।