{"_id":"5e12129c8ebc3e87c11d7a60","slug":"youth-injured-in-attack-dies-ambedkar-nagar-news-lko501467559","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना अंतर्गत उम्मरपुर गांव में मामूली विवाद में एकजुट लोगों ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पुत्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सीढ़ी का ईंटें उखड़ने को लेकर उम्मरपुर गांव निवासी सुरेंद्र उपाध्याय का अन्य पक्ष से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व ईंट पत्थर से सुरेंद्र (55) व उनके पुत्र बब्बू उपाध्याय (21) पर हमला कर दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। बब्बू का सिर फट गया।
अधिक खून बहने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को स्थानीय इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बब्बू को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल बब्बू की मौत हो गई है। पुलिस गांव में पहुंचकर जानकारी हासिल की थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।