फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth heading to Delhi for work dies under suspicious circumstances.

Ambedkar Nagar News: दिल्ली काम करने जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 19 Sep 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth heading to Delhi for work dies under suspicious circumstances.
जलालपुर। परिवार के भरण-पोषण के लिए शुक्रवार शाम दिल्ली में काम करने जा रहे आजमगढ़ के सोनू (38) शनिवार सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के नंदेश्वर गांव निवासी सोनू दिल्ली में प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। मृतक के छोटे भाई भोनू के अनुसार, सोनू शुक्रवार शाम घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। शनिवार सुबह कुसुमखोर गांव के पास वह संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जैतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता और दोनों बेटे हिमांशु (10) व राज (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed