फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies of electrocution; protest held with the body.

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में युवक की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution; protest held with the body.
 कटका इलाके में नेवरी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने की सूचना पर परिजनों को समझातीं एसडीएम मधुम
जलालपुर। कटका क्षेत्र के सैदपुर भियांव में खेत के पास बिछे विद्युत तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने जलालपुर-नेवरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

सैदपुर भियांव निवासी संगीता देवी ने बताया कि उनके पति संतोष निषाद (40) सोमवार सुबह रफीगंज बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब 500 मीटर दूर अभिषेक यादव के खेत के पास विद्युत तार बिछा था। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण संतोष उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोपहर करीब दो बजे घटना की जानकारी परिजनों को हुई। उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव जलालपुर-नेवरी मार्ग पर रख दिया। प्रदर्शनकारी जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर जलालपुर, बसखारी, राजेसुल्तानपुर, जैतपुर और कटका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह, नायब तहसीलदार उत्कर्ष सिंह और सीओ अनूप सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाया। शासन स्तर से नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने और मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार के लिए चहोड़ा घाट ले जाया गया, जहां देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 कटका इलाके में नेवरी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने की सूचना पर परिजनों को समझातीं एसडीएम मधुम

 कटका इलाके में नेवरी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने की सूचना पर परिजनों को समझातीं एसडीएम मधुम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed