{"_id":"6ab2ba73eb9ffc235b068d1b","slug":"police-outpost-in-shambles-bariyavans-security-relies-on-patrols-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165470-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस चौकी बदहाल, गश्त के भरोसे बरियावन की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस चौकी बदहाल, गश्त के भरोसे बरियावन की सुरक्षा
विज्ञापन
बरियावन में ढहाए गए पक्के मकान का मलवा। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन गांव में पुलिसिंग की जरूरत को देखते हुए करीब दो दशक पहले बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकी अब बदहाल है। करीब एक दशक से यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती बंद है। इलाके की सुरक्षा व्यवस्था फिलहाल गश्त पर निर्भर है। बरियावन में रातोंरात जेसीबी से मकान-दुकान गिराने की घटना की रात भी पुलिस के गश्त नहीं पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस ने भू-स्वामी इंद्रजीत वर्मा और कब्जा कराने के आरोप में राहुल चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त तीन जेसीबी भी कब्जे में ली गई हैं।
बरियावन बाजार और गांव अकबरपुर क्षेत्र में आते हैं। अकबरपुर कोतवाली से करीब 12 किलोमीटर दूर इस इलाके में पुलिसिंग के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। करीब दो दशक पहले घटनास्थल के पास स्थित पुरानी सोसाइटी के भवन में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई थी। यहां लंबे समय तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती रही। अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय सचिव आनंद हीराराम पटेल के अनुसार करीब एक दशक पहले पुलिसकर्मियों का यहां आना बंद हो गया। इसके बाद चौकी भवन में बेघर लोगों ने डेरा डाल लिया। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार अकबरपुर पुलिस कभी-कभार क्षेत्र में गश्त करती है। बरियावन बाजार में भी पुलिस किसी घटना के बाद ही पहुंचती है। घटना की रात मार्ग पर पुलिस की गश्त नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी प्राची सिंह के अनुसार दुकानों के पीछे स्थित जमीन के स्वामियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस जांच में अजीत वर्मा और इंद्रजीत वर्मा पर राहुल चौधरी व अन्य लोगों को दुकानें गिराने के लिए रुपये उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। इसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर तीन जेसीबी से मकान-दुकान गिराए गए। इंद्रजीत वर्मा निवासी रेवरी शाहपुर सदर, अयोध्या और राहुल चौधरी निवासी अकबरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तीनों जेसीबी कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरियावन कांड के ऑडियो-वीडियो वायरल, मचा घमासान
अंबेडकरनगर। बरियावन बाजार में रातोंरात दुकानों को जेसीबी से गिराने का मामला वायरल ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद और गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो में तीन जेसीबी की व्यवस्था और तीन लाख रुपये के लेनदेन की बातचीत सुनाई दे रही है। वहीं वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो-वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करती है।
कब्जा कराने वाला गिरोह सक्रिय
बरियावन में जेसीबी से घर-दुकान गिराने की घटना ने जमीन पर कब्जा कराने वाले गिरोह की सक्रियता पर भी सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम में ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो जेसीबी और अन्य लोगों की व्यवस्था कराने में सक्रिय रहे। पुलिस की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि पूरी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से तो नहीं की गई।