{"_id":"58e52e644f1c1b084a5b4456","slug":"youth-death-due-to-eating-toxic-substances","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदैनी गांव निवासी सत्येंद्र (25) पुत्र जंगबहादुर मंगलवार देर शाम खाना खाने के बाद टहलने निकल गया। कुछ ही देर बाद गांव के एक युवक ने परिवारीजनों को बताया कि सत्येंद्र गांव के बाहर स्थित मंदिर के निकट कराह रहा है। उसकी तबियत काफी खराब है।
विज्ञापन
परिवारीजन वहां पहुंचे तो देखा कि सत्येंद्र को उल्टी हो रही है। साथ ही वह दर्द से चीख रहा है। आनन-फानन में उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी है। उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान सत्येंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर जहांगीरगंज थाना अंतर्गत रामकोला गांव में एक युवती ने विषाक्त खा लिया। परिवारीजन उसे जहांगीरगंज सीएचसी ले गए। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहांउसकी हालत गंभीर बनी हुई है।