फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth beaten up after helping road accident victim

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल की मदद करने वाले युवक की पिटाई

Tue, 21 Jul 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up after helping road accident victim
हजपुरा। सम्मनपुर के बरियावन बाजार के पास टांडा मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद विवाद हो गया। हादसे में घायल युवक की मदद करने वाले दूसरे बाइक सवार की पिटाई की गई। शाम करीब पांच बजे टांडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर तुलसीपुर गांव निवासी युवक की बाइक से हो गई। हादसे के बाद तुलसीपुर निवासी युवक ने स्वयं को संभालते हुए दूसरे घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। उपचार के दौरान टांडा की ओर से आए युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर तुलसीपुर निवासी युवक की पिटाई कर दी। उपनिरीक्षक धीरज कुशवाहा ने बताया कि दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed