फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man who went to court for marriage beaten, handed over to police

Ambedkar Nagar News: कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिस के हवाले

Wed, 22 Apr 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Young man who went to court for marriage beaten, handed over to police
अंबेडकरनगर। वाराणसी से एक युवती को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक को अकबरपुर स्थित जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। दूसरे समुदाय का होने की जानकारी पर भड़के कुछ अधिवक्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी और बाद में उसे युवती समेत पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाराणसी की एक 18 वर्षीय युवती बीते सोमवार को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने थाना कैंट क्षेत्र निवासी रुस्तम के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच बुधवार को युवक युवती और अपने कुछ साथियों के साथ अकबरपुर स्थित जनपद न्यायालय पहुंचा और कोर्ट मैरिज करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान मौजूद लोगों को शक हुआ तो पूछताछ की गई। अलग-अलग समुदाय का होने की जानकारी पर वहां मौजूद कुछ अधिवक्ता भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि युवक ने खुद को बालिग बताते हुए शादी में हस्तक्षेप न करने की बात कही, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी। उसके साथ आए दो साथी मौके से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को अपने कब्जे में ले लिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने वाराणसी पुलिस को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को उनके सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।


इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि युवक रुस्तम के खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। मामले में आगे की जांच वाराणसी पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed