फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man was beaten to death by his cousin after field embankment broke during plowing In Ambedkar Nagar

UP News: जोताई करते समय मेड़ टूटने पर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 15 May 2026 10:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 10:13 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में जोताई करते समय मेड़ टूटने पर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
young man was beaten to death by his cousin after field embankment broke during plowing In Ambedkar Nagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार की शाम खेत जोताई करते समय मेड़ टूट जाने पर चचेरे भाई ने भाई को बांस से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोटवा महमदपुर किरूनी गांव की है। गांव निवासी रामजीत वर्मा (55) की हत्या हुई है। बताया गया कि रामजीत शाम को अपने ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे। उनके खेत के ठीक बगल में चाचा स्वर्गीय कैलाश नाथ वर्मा का खेत है। उसमें उनके चचेरे भाई घनश्याम वर्मा ने सब्जी की बोआई कर रखी है। इस खेत की मेड़बंदी बांस से की गई थी। 

विज्ञापन

ट्रैक्टर से खेत का बांस टूट गया

जोताई करते समय रामजीत के ट्रैक्टर से घनश्याम के खेत का बांस टूट गया। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। आक्रोश में आकर घनश्याम ने खेत में टूटे पड़े बांस से रामजीत के सिर पर ताबडतोड प्रहार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर खेत पहुंचे परिजन रामजीत को निजी अस्पताल लेकर गए। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घनश्याम मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी घनश्याम के परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

हत्यारे ने भाई को मार डाला

जिला अस्पताल की इमरजेंसी गेट के बाहर ग्रामीणों व रिश्तदारों की भीड़ जमा थी। मृतक का छोटा बेटा धीरज पिता की मौत पर फूट-फूटकर रो रहा था। उसकी बुआ चमेला देवी उसे सांत्वना देते हुए हत्यारे को कड़ी सजा देने की गुहार लगा रही थी। पति की मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी गीता देवी बेसुध हो गईं। मृतक को तीन संतान हैं। बड़ा बेटा पंकज दूसरे नंबर पर राम सिंह उर्फ नीरज और सबसे छोटा धीरज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed