{"_id":"8421c5a3878073f2db629f4b6297d016","slug":"young-man-scorched-through-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मीरानपुर मोहल्ला निवासी सुशील यादव (26) पुत्र घनश्याम यादव शनिवार को इल्तिफातगंज मार्ग पर अपना ट्रैक्टर धुलवा रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
इससे वह बगल में लगे विद्युत पोल के स्टेड तार से टकरा गया। स्टेड तार में करंट प्रवाहित होने से वह बुरी तरह झुलस गया। वह बेसुध हो गया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने उसे तार से अलग किया। आनन फानन उसे जिला चिकित्सालय मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन