{"_id":"6adb92d24cbdfa48dc070a7e","slug":"congress-protest-against-sir-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167701-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
अकबरपुर के बरियावन में शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कां
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार को अकबरपुर के बरियावन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं और कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग को जनता की आशंकाओं का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का आधार है। इसलिए इसके पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और इससे जुड़े सवालों का गंभीरता से समाधान किया जाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की शह पर वोट चोरी होने का आरोप लगाया। अमित जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर विरोध जारी रखेगी। सुल्तानपुर प्रभारी अनीश खान और पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवीं ने भी सरकार पर चुनावी प्रक्रिया के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।