{"_id":"6adb94134001ab348f0adc84","slug":"2326-voters-cast-their-votes-in-the-teachers-election-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167717-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिक्षक निर्वाचन में 2326 वोटरों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिक्षक निर्वाचन में 2326 वोटरों ने किया मतदान
विज्ञापन
जलालपुर में शुक्रवार को गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक चुनाव देकर म
अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को जिले के नौ मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शाम चार बजे तक जिले में 80.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2891 शिक्षक मतदाताओं में से 2326 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 565 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर भेज दिया गया।
चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी नौ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने विभिन्न ब्लॉकों में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण मतदान कराने में जुटे रहे।
सुबह 10 बजे के बाद मतदान में आई तेजी
अंबेडकरनगर। शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें तेजी आई। जिले में कुल 2891 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 2067 पुरुष और 824 महिला मतदाता शामिल थे। सुबह आठ से 10 बजे तक 15.74 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान की गति बढ़ी और दोपहर 12 बजे तक प्रतिशत 41.68 पहुंच गया। इस दौरान कुल 1205 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 936 पुरुष और 269 महिलाएं शामिल थीं। अपराह्न दो बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 63.51 हो गया। इस समय तक कुल 1836 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 1401 पुरुष और 435 महिला मतदाता शामिल थे। अंतिम दो घंटे में भी मतदान जारी रहा। शाम चार बजे तक जिले में कुल 2326 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 80.46 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मतदान केंद्र-पुरुष महिला-कुल मतदाता-मतदान प्रतिशत
अकबरपुर-397-162-559-80.55
कटेहरी-146-32-178-85.99
भीटी-98-16-114-83.21
जलालपुर-231-66-297-79.62
भियांव-135-41-176-81.86
रामनगर-155-52-207-80.86
जहांगीरगंज-96-24-120-80.54
बसखारी-223-72-295-84.77
टांडा-256-124-380-74.22
योग-1737-589-2326-80.46