{"_id":"662d2eba6b90a4cfa90c138a","slug":"young-man-falls-on-road-with-bike-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-114333-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क पर बाइक समेत गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क पर बाइक समेत गिरा युवक, मौत
Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
आनंदनगर चौराहे के निकट हादसा
अंबेडकरनगर। शीतल पेयजल लेकर बाइक से लौट रहा युवक शनिवार को आनंदनगर चौराहे के निकट अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र अहिरौली के बड्डूगढ़ यरकी निवासी रमेश (19) शनिवार दोपहर बाइक से बरवां बाजार में शीतल पेयजल लेने के लिए गया था। बताया जाता है कि बाइक से घर लौटने के दौरान जब वह आनंदनगर चौराहा पहुंचा तो इसी बीच सड़क पर पड़ी गिट्टी से बाइक अनियंत्रित हो गई।
जब तक वह संभालता तब तक बाइक समेत गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।