फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man drowns and dies in river after going for a bath following uncle's funeral

Ambedkar Nagar News: चाचा के दाह संस्कार के बाद स्नान करने गए युवक नदी में डूब कर मौत

Sat, 12 Sep 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Young man drowns and dies in river after going for a bath following uncle's funeral
मालीपुर। सुल्तानपुर के अखंड नगर क्षेत्र स्थित नेमपुर घाट पर शनिवार को चाचा के दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान करने गए अजय कुमार (42) की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने करीब पांच घंटे की तलाश के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मालीपुर के घुरहूपुर गांव निवासी अजय दैनिक मजदूरी करते थे। शुक्रवार को बीमारी के चलते उनके चाचा भुलई (68) का निधन हो गया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए नेमपुर घाट पहुंचे। दाह संस्कार के बाद करीब दो बजे अजय नदी में स्नान करने गए। गहरे पानी और तेज बहाव में फंसने से वह डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

अजय के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। एक दिन के अंतराल में चाचा और भतीजे की मौत से परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मामला अखंड नगर क्षेत्र का होने के कारण कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed