{"_id":"63f65e37adce3d854c0e9e70","slug":"young-man-died-of-electrocution-ambedkar-nagar-news-c-13-1-99683-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवक की करंट से मौत
Wed, 22 Feb 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के मंगुराडिला डड़वा निवासी 28 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय अंतिम संस्कार कर दिया।
डड़वा निवासी देवर्षि पांडेय उर्फ पिंटू बुधवार को घर में बिजली की गड़बड़ी दूर कर रहा था। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, वह बुरी तरह झुलस गया।
आननफानन उसे पहले एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
वर्ष भर पहले ही उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजन अभी उस सदमे से ऊबर भी नहीं पाए थे कि यह घटना भी हो गई। बताया जाता है कि युवक के खिलाफ सोमवार को बिजली विभाग के एक अवर अभियंता ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि की धाराओं में केस भी दर्ज कराया था।