फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man died by scnack bite

सर्पदंश के शिकार युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 06 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
young man died by scnack bite
अंबेडकरनगर के गौरा में सर्पदंश से युवक की मौत के बाद शवगृह पर मौजूद परिवारीजन व ग्रामीण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गौरा गांव में मंगलवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। उधर, अन्य घटनाओं में चार ग्रामीणों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गौरा निवासी मंजीत (42) पुत्र जयपाल मंगलवार देर शाम खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना अंतर्गत सिकरोहर निवासी स्वाति (20) बुधवार सुबह जब घर की साफ-सफाई कर रही थी तब वह सर्पदंश का शिकार हो गई। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरपुर शेखपुर गांव निवासी अरुण देव (60) मंगलवार देर शाम खेत से घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी आरती (29) बुधवार को उस समय सर्पदंश का शिकार हो गई, जब वह धर की साफ सफाई कर रही थी। महरुआ थाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव निवासी तरन्नुम (18) अली को भी बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed