फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man crushed by a tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा

Mon, 30 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Young man crushed by a tractor-trolley
अंबेडकरनगर के महरुआ थाने में खड़ी मार्ग दुर्घटना के बाद पकड़ कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर रविवार देरशाम युवक की मौत हो गई। इससे भड़के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर खड़ा कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को घेर कर पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इससे वह मरणासन्न हो गया। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी दशा गंभीर बतायी जाती है।

विज्ञापन


भीटी में हीड़ी-पकड़िया के मजरा सोरहरी निवासी संजीत (32) पुत्र रामबहोर अकबरपुर में रिक्शा चलाता है। वह प्रतिदिन सुबह घर से अकबरपुर जाने के बाद देर शाम घर लौट आता। नित्य की तरह रविवार देर शाम वह अकबरपुर में रिक्शा खड़ा कर ऑटो रिक्शा से आनंदनगर तिराहा पहुंचा। यहां से वह पैदल ही घर की तरफ चल दिया।
विज्ञापन


इसी बीच अकबरपुर से सरिया लादकर भीटी थाना अंतर्गत समरसिंहपुर गांव जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां पहुंच गई। संजीत ने हाथ देकर उसे रुकवा लिया और गांव जाने के लिए उस पर बैठ गया। बताया जाता है कि जब वह गांव के निकट उतरने लगा तो इसी दौरान ट्रॉली का अगला पहिया उस पर चढ़ गया। जब तक चालक ब्रेक लगाकर वाहन रोकता, संजीत कुचल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक समरसिंहपुर निवासी रामजियावन (40) पुत्र मदनलाल जब तक वहां से भागता, आसपास के ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया कि संजीत ने मना करने के बावजूद चलते ट्रैक्टर से ही छलांग लगा दी थी। इसी के चलते लड़खड़ाकर वह ट्रॉली की चपेट में आ गया।

जबकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि गलती चालक की ही थी। उसने ही चलते ट्रैक्टर से उतर जाने को कहा था। इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने डायल 100 सेवा को भी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई में मरणासन्न हुए चालक रामजियावन को भी जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


बाद में पहुंची महरुआ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने ले आई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed