फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man committed suicide by hanging himself

Ambedkar Nagar News: फांसी लगाकर दी युवक ने जान

Sun, 21 Jan 2024 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अलीगंज के उत्तरी निवासी युवक ने घर के ही कमरे में फांसी लगा ली। रविवार दोपहर जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मोहम्मद फैसल ( 18 ) शनिवार देर रात पावरलूम चलाने के बाद घर पहुंचा। खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के सदस्य उसके कमरे की तरफ गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर अंदर देखा तो वे सन्न रह गए।
विज्ञापन

युवक का शव दुपट्टे से छत से लटक रहा था। जानकारी होते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गई। परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। एसओ अलीगंज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed