{"_id":"69f6351003ef41fb3f000c91","slug":"young-man-brutally-beaten-to-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-155531-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या
विज्ञापन
सूरज उपाध्याय (फाइल फोटो)
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र के जहानियापुर गांव निवासी सूरज उपाध्याय की पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह युवक का शव जहानियापुर-सम्मनपुर गांव के बॉर्डर पर आशाराम कन्नौजिया के खेत में मिला। उसके कान और आंख से खून रिस रहा था, जबकि पीठ पर भी धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए थे। एसपी प्राची सिंह, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार व सीओ नीतीश तिवारी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने शव खेत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे युवक की पहचान जहानियापुर निवासी सूरज उपाध्याय (24) के रूप में हुई। शव मिलने की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। पिता दिलीप उपाध्याय ने बताया कि सूरज टैक्सी चलाकर अपना भरण पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
मृतक की बाइक पुलिस ने सम्मनपुर जहानियापुर मुख्य मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल के पास से बरामद की, जबकि शव करीब 200 मीटर दूर खेत में मिला। मृतक के पिता ने बताया कि सूरज का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजन राजी नहीं थे और उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी।
विज्ञापन
सात मई को युवती की शादी तय थी लेकिन सूरज इसे तुड़वाने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता व दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
संबंधित खबर पेज दो पर...