{"_id":"6a3c0c305c5387b9280fe5fa","slug":"young-man-beaten-to-death-over-transaction-dispute-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159197-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लेनदेन के विवाद में युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लेनदेन के विवाद में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
सचिन कुमार राजभर (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में बसखारी मार्ग पर मंगलवार शाम शराब की दुकान के बाहर लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अकबरपुर के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी सचिन कुमार राजभर (26) मंगलवार दोपहर बाद घर से निकले थे। परिजनों का आरोप है कि पुराने आरटीओ कार्यालय के बगल स्थित देशी शराब की दुकान पर लेन-देन को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और सचिन की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सचिन को उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अंगद कुमार राजभर की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मनोज गौतम, टप्पे वर्मा उर्फ अंकुर वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा और बदल समेत अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
एक साल पहले हुई थी शादी
युवक सचिन का बीत वर्ष विवाह हुआ था। मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी सेजल दहाड़ मार कर चीख पड़ीं और रोते रोत अचेत हो गईं। परिजन ने उन्हें संभाला, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर रोते-रोते बेसुध हो गईं। पत्नी की इस दशा को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई पंकज कुमार व अंगद हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम नगर के जौहरडीह घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विसरा किया गया सुरक्षित
शराबी की दुकान के बाहर विवाद होने की बात परिजन बता रहे हैं। तहरीर के आधार पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित किया गया है।
- नितीश कुमार तिवारी, सीओ सिटी