{"_id":"62b21110cc4b371aa03f2a90","slug":"yoga-done-with-the-cheers-of-mother-india-ambedkar-nagar-news-lko636231974","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता के जयकारों के साथ किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता के जयकारों के साथ किया योग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करते अधिकारी व नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पूरा जनपद योग की महत्ता का परचम लहराता दिखा। लगभग चार लाख नागरिकों के योग का रिकॉर्ड बनाने के साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विविध आयोजन हुए। खास बात यह कि अधिकांश जगहों पर संगीत आदि की धुन के बीच योगाभ्यास किया गया।
मुख्य आयोजन एकलव्य खेल स्टेडियम में डीएम सैमुअल पॉल एन के नेतृत्व में हुआ। पुलिस लाइन तथा सभी तहसीलों व ब्लॉकों के अलावा सभी 902 ग्राम पंचायतों में योग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में योग प्रशिक्षकों ने सभी को योग प्राणायाम कराया और उनका महत्व बताया। साथ ही नियमित योग करने का संकल्प भी दिलाया। तमाम योग शिविरों में राष्ट्रगान के साथ ही भारत माता के जयकारे भी लगे।
जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य स्टेडियम में डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्टेडियम में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर सभी को प्रधानमंत्री का संबोधन भी दिखाया गया। योग प्रशिक्षक अशोक पासवान, अशोक वर्मा व रामकृपाल यादव ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य मंच के अलावा छह अन्य मंच लगाए गए। शिविर में करीब 5500 नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
योगाभ्यास कार्यक्रम की ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग भी की गई। अतिथियों का क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निशा ने स्वागत किया। डीएम ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसे नियमित जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, सीडीओ घनश्याम मीणा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र ने अकबरपुर नगर के एक रिसॉर्ट में प्रशिक्षक राजेश कुमार सोनी, सौरभ मिश्र आदि के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया।
जिला समन्वयक मीनू बोहरा ने मुख्य अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा का स्वागत किया। अकबरपुर पुलिस लाइन परिसर में योग प्रशिक्षक डॉ. ललित मोहन तिवारी ने एएसपी संजय कुमार राय, आरआई राजीव राय समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों को अनुलोम विलोम, कपालभांति, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, तड़ासन, वृक्षासन, मंडुकासान शीर्षासन, मयूरासान का अभ्यास कराया। कहा कि आम नागरिकों के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए योग बहुत ही जरूरी है। भागदौड़ व तनावपूर्ण इस सेवा में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य रहना जरूरी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को नियमित योग प्राणायाम करते रहना चाहिए।
जनपद कारागार में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा के सहयोग से योग शिविर का आयोजन हुआ। बंगलौर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय समन्वय सुरजीत कुमार सिंह ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर जेलर गिरिजाशंकर यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, छोटेलाल सरोज आदि मौजूद रहे। ईसीआई महिला महाविद्यालय में योगाचार्य डॉ. एसएन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया।
जन शिक्षण संस्थान ने रगडग़ंज में निदेशक अरुण कुमार शाही के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया। योग के बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्रा प्रिया यादव व रानी सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर चेतन सक्सेना, शंभूलाल, राकेश कुमार, शैलेष कुमार, नीरज व संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। एनटीपीसी के सप्तरंग क्लब में योग गुरु डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराते हुए योग का महत्व समझाया।
मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि योग किसी एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। इस मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गरिमा महिला मंडल की सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। सेंट जेवियर्स स्कूल तमसा मार्ग में योग गुरु शैलेंद्र कुमार दुबे ने योगाभ्यास कराया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में हारीपुर एवं चककोड़ार गांव में योग शिविर का आयोजन हुआ।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने किया योगाभ्यास
आलापुर के जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय व सीओ जगदीशलाल टमटा के नेतृतव में योग शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम ने सभी से अपने जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया। कहा कि हम सभी को योग प्राणायाम की महत्ता को पहचानने की जरूरत है। योग प्रशिक्षक हरीराम यादव ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी, बीडीओ संतोष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पं. रामअवध बाल विद्या मंदिर, पं. त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी आदि स्थानों पर भी योग शिविर का आयोजन हुआ। भीटी के अजय प्रताप इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार, सीडीपीओ बलराम सिंह, नायब तहसीलदार उमेश कुमार यादव सहित 250 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शिविर में कपालभांति, अनुलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, हलासन, भुजंगासन आदि योगासान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान व भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। विद्युतनगर के टीएनपीजी कॉलेज में एसडीएम दीपक वर्मा की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा एनसीसी कैडेटों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर बीडीओ दिवाकर सिंह, अधिशाषी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव, मेजर बलराम त्रिपाठी डॉ. अखिलेश कुमार त्रिपाठी व शांतिभूषण आदि मौजूद रहे।