फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   X-ray machine bad for a year, patient upset

एक साल से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान

Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine bad for a year, patient upset
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मरीजों व तीमारदारों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर जिम्मेदार कितने फिक्रमंद हैं, इसका अंदाजा सीएचसी रफीगंज में करीब एक वर्ष से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को देखकर लगाया जा सकता है। इस सीएचसी पर करीब 300 मरीज प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें से तमाम मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें एक्स-रे जांच की आवश्यकता पड़ती हैै। करीब एक वर्ष से मशीन के खराब होने के चलते एक्स-रे जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। मजबूरन मरीजों को बाहर जाकर महंगे दाम पर एक्स-रे जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने की आस पूरी नहीं हो पा रही है। लगभग प्रत्येक सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाएं हैं। कहीं सिरिंज की उपलब्धता नहीं है तो कहीं साफ सफाई व अन्य सुविधाएं नदारद हैं। इसका खामियाजा सीधे तौर पर संबंधित अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल रफीगंज सीएचसी का है। यहां करीब एक वर्ष से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है।
विज्ञापन

इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से तमाम मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें एक्स-रे जांच की आवश्यकता होती है। ऐसे मरीज जब चिकित्सक द्वारा लिखी पर्ची लेकर एक्स-रे कक्ष में पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि मशीन खराब है। ऐसे में एक्स-रे नहीं हो सकता। ऐसे में संबंधित मरीजों को निजी जांच सेंटरों पर पहुंचकर एक्स-रे कराना पड़ता है। जहां उनसे 300 से साढ़े चार सौ रुपये तक ले लिए जाते हैं। सक्षम तीमारदार तो इस रकम का भुगतान कर देते हैं, लेकिन गरीब तबके के मरीजों व तीमारदारों को सोचने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिन अस्पताल परिसर में मिले राकेश कुमार, प्रवीण व राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में सुविधा के नाम पर कुछ खास नहीं है। जो है उसका भी नियमित तौर पर संचालन नहीं हो पा रहा है। नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते लगभग एक वर्ष से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। मजबूरन मरीजों को बाहर निजी सेेंटरों पर जांच करानी पड़ रही है। अस्पताल में सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभान ने बताया कि आवश्यक पत्राचार किया गया है, जल्द ही मशीन दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed